Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP Gaurav Yadav ने सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को लेकर किया Tweet, कहा- हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार…

March 18, 2024

DGP Gaurav Yadav ने सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को लेकर किया Tweet, कहा- हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार…

होशियारपुर के गांव मुकेरिया में रेड करने गई सीआईए की टीम पर कल फायरिंग की गई। जिस दौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद जब पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसे लेकर अब डीजीपी पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट शेयर किया जिस दौरान उन्होंने लिखा- शहीद सीटी को सलाम. सीआईए, होशियारपुर पुलिस के अमृतपाल सिंह जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया है।

PunjabPoliceInd अपराधियों को भुगतान कराएंगे और शहीद के परिवार की देखभाल करेंगे। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करने के लिए सब कुछ करेंगे। हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार और करीबी लोगों के साथ हैं। RIP!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें