Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘Crew ‘का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ हुआ रिलीज़, दर्शकों ने दिया ऐसा review

March 21, 2024

फिल्म ‘Crew ‘का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ हुआ रिलीज़, दर्शकों ने दिया ऐसा review

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म‘क्रू’का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ रिलीज हो गया है। सुपरहिट फिल्म खलनायक में माधुरी दीक्षित पर गाना‘चोली के पीछे क्या है ‘फिल्माया गया था।अब इसे फिर से रीक्रिएट किया गया है। फिल्म ‘क्रू’ में यह गाना करीना कपूर पर फिल्माया गया है।

इस गाने के म्यूजिक को अक्षय और आईपी ने रीक्रिएट किया है।इसके गायक दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अल्का याग्निक और ईला अरुण हैं। लिरिक्स की बात करे तो उसे आईपी सिंह ने लिखे हैं। फिल्म क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर बनाया गया है। जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।गाना रिलीज होते ही इसपर लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं।

रीमेक वर्जन को दलजीत दोसांझ, अल्का याग्निक, ईला अरुण ने गाया है। पिंक साड़ी में करीना अपने लटके-झटके दिखा रही हैं. फैंस को करीना का स्वैग जबरदस्त लगा है। लेकिन कईयों को लगता है आइकॉनिक सॉन्ग को बर्बाद कर दिया। करीना की स्टनिंग ब्यूटी की तारीफ हुई है। लेकिन यूजर्स को उनके वही बोरिंग और एक जैसे एक्सप्रेशंस पसंद नहीं आ रहे हैं। उन्हें लगता है वो बेहतर कर सकती थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें