Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

March 22, 2024

‘आप’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर शुक्रवार सुबह भारी संख्या में पुलिस र्किमयों को तैनात किया है और कई अवरोधक लगाए हैं, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। यातायात पुलिस ने बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ताओं के जमा होने की संभावना के मद्देनजर लोगों से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

मध्य दिल्ली में भाजपा मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर की ओर जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया गया है। आप नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन शुरू करने को कहा है। पड़ोसी राज्यों से आप कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जांच बढ़ा दी गई है।

केजरीवाल ने बीती रात मध्य दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में बिताई। उन्हें आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए बड़ी संख्या में बस का प्रबंध भी किया गया है जिनसे उन्हें मध्य दिल्ली से कई किलोमीटर दूर भेजा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यदि कोई कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें