Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार: हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में लव मैरिज करने वाले युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

March 22, 2024

हिसार: हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में लव मैरिज करने वाले युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

हिसार: सैक्टर 1-4 स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के राहुल (25) ने वीरवार को पत्नी के व्यवहार से तंग होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे में लटकता मिला। एचटीएम थाना संबंध में मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। मिलगेट एरिया स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी मुकेश ने बयान देकर बताया कि वे मूलरूप से दमोह (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मेरे छोटे भाई राहुल ने करीब छह साल पहले आदर्श कॉलोनी की युवती भावना के साथ लव मैरिज की थी।

भाई शादी के बाद से पत्नी के साथ न्यू जिंदल कॉलोनी स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था। उसने बताया था कि पत्नी छोटी-छोटी बात पर मुङो परेशान करती है। भाई ने बुधवार शाम को फोन कर बताया था कि भावना काफी परेशान कर रही है। मैं उसके बाद उसके घर गया और उसको समझाया। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि मैं वीरवार को सुबह मां मालती के साथ भाई के घर गया तो दरवाजा बंद मिला। उसके बाद 11 बजे दोबारा उसके घर गए थे। हमने दरवाजा खटखटाया, मगर नहीं खोला। हमने उसके बाद मकान मालिक के पास फोन किया तो उसने कहा कि दरवाजा तोड़ दो।

हमने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे पर रस्सी के फंदे में भाई का शव लटक रहा था। मुकेश ने बताया कि भावना द्वारा बार-बार परेशान करने से तंग होकर भाई ने आत्महत्या की है। एच.टी. एम. थाना के ए.एस.आई. सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मुकेश के बयान पर भावना के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें