Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे की फिर लापरवाहीः जालंधर रुकने के बजाए जम्मू रूट पर निकली मालगाड़ी, मुकेरियां में रोकी

March 24, 2024

रेलवे की फिर लापरवाहीः जालंधर रुकने के बजाए जम्मू रूट पर निकली मालगाड़ी, मुकेरियां में रोकी

जालंधर। एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल स्टेशन पर आने वाली मालगाड़ी वहां रुकने के बजाए सीधी पठानकोट-जम्मू वाले रूट पर निकल गई। जब उक्त रूट पर बिना किसी जानकारी के मालगाड़ी देखी गई तो अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। उसके बाद उस उक्त मालगाड़ी को होशियारपुर के मुकेरियां रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया और वहां से उक्त पैट्रोल के टैंकरों को दोबारा जालंधर के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि पूरी मालगाड़ी में पैट्रोल के टैंकर लगे हुए थे। उक्त मालगाड़ी गांधी धाम से 50 तेल के कैंटर लेकर निकली थी जिसने सुच्ची पिंड रेलवे हॉल्ट से इंडियन ऑयल के अंदर जाना था। इस बीच लुधियाना में उक्त मालगाड़ी का ड्राइवर सुबह बदल गया था जिसे ट्रेन का अलग मीमो दिया गया। इस बात की जानकारी मिली है कि उक्त ट्रेन के 47 टैंकरों में हवाई जहाज का तेल था। वहीं, तीन टैंकर डीजल के थे। ये ट्रेन सुच्ची पिंड हॉल्ट पर करीब पांच घंटे देरी से पहुंची थी। यही नहीं सुच्ची पिंड पार होने के बाद उक्त मालगाड़ी काफी देर तक अलावलपुर में भी खड़ी रही। यहां हम आपको बता दें कि इससे पहले 25 फरवरी को एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर पंजाब में दौड़ती नजर आई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें