Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut ने BJP से टिकट मिलने पर जाहिर की खुशी,जताया भाजपा प्रति आभार

March 25, 2024

Kangana Ranaut ने BJP से टिकट मिलने पर जाहिर की खुशी,जताया भाजपा प्रति आभार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा का टिकट मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आभार व्यक्त किया है। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को टिकट दिया है।कंगना रनौत ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा का टिकट मिलने पर भाजपा का आभार व्यक्त किया है।

कंगना ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को हमेशा से सपोर्ट करती थीं, अब पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है, ऐसे में वह पूरी निष्ठा के साथ काम करने को तैयार हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा,मेरे प्यारे भारत और आम भारतीयों की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) को मैं हमेशा से बिना किसी शर्त समर्थन देती आई हूं।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरी जन्मभूमि मंडी से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं हाईकमान के इस फैसले का पालन करूंगी। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। एक योग्य कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बनने की कोशिश करूंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें