Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taapsee Pannu ने उदयपुर में फेरे लेकर अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ रचाई शादी

March 25, 2024

Taapsee Pannu ने उदयपुर में फेरे लेकर अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ रचाई शादी

मुंबई: बेबी’, ‘पिंक’,’मनमर्जयिां’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह बुधवार को शुरू हुआ।

समारोह में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। ‘थप्पड़’ और ‘दोबारा’ में तापसी के साथ काम कर चुके अभिनेता पावेल गुलाटी, अनुराग कश्यप, जो तापसी के अच्छे दोस्त भी हैं, शादी समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में स्क्रीन राइटर कनिका ढिल्लों और हिमांशु शर्मा भी मौजूद थे। हालांकि, जब आईएएनएस ने उनसे संपर्क किया तो उनके प्रतिनिधियों ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें