Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी के मुगलसराय में बेकाबू कार ने होली खेल रहे ग्रामीणों को कुचला, दो की मौत

March 25, 2024

यूपी के मुगलसराय में बेकाबू कार ने होली खेल रहे ग्रामीणों को कुचला, दो की मौत

यूपी: उत्तर प्रदेश के मुगलसराय क्षेत्र में होली खेल रही भीड़ में एक बेकाबू कार घुस गई जिससे दो लोगो की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हो गए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट गांव के कुछ लोग साहूपूरी मोड़ के पास इकट्ठा होकर होली खेल रहे थे तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार बेकाबू कार उस भीड़ में घुस गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और अब उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सिंह ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर पड़ाव-रामनगर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुल सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें