Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप के चंडीगढ़ मेयर व पंजाब के मंत्रियों की गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही: प्रेम गर्ग

March 26, 2024

आप के चंडीगढ़ मेयर व पंजाब के मंत्रियों की गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही: प्रेम गर्ग

चंडीगढ़ के वरिष्ठ आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम गर्ग ने सवाल उठाया कि क्या भारत में लोकतंत्र है या तानाशाही ? उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार, चंडीगढ़ के कई पार्षद, पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस और डॉक्टर बलबीर सिंह और कई नेताओं की गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही का सबूत है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में पटेल चौक के पास चंडीगढ़ मेयर कुलदीप कुमार टीटा को अन्य आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आज के दिन, पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलबीर सिंह भी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए जब पार्टी के नेताओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तथाकथित शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए। प्रेम गर्ग का कहना है कि भाजपा चाहे तो आप के सभी नेताओं को जेल में डाल दे लेकिन अब आम आदमी पार्टी की लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज घर-घर पहुंच चुकी है और इसका सबूत आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे उत्तर भारत में सबके समक्ष प्रस्तुत हो जाएगा। ये सब गिरफ़्तारियाँ एक डरे हुए तानाशाह की डूबती नैया को बचाने की असफल कोशिश मात्र है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें