Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में पोत के टकराने के बाद नदी पर बना पुल ढहा

March 26, 2024

अमरीका में पोत के टकराने के बाद नदी पर बना पुल ढहा

बाल्टीमोर: अमरीका में मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में एक कंटेनर पोत एक प्रमुख पुल से टकरा गया जिससे पुल ढह गया और कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। बचाव कर्मी नदी में कम से कम 7 लोगों की तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट की गई एक वीडियो के मुताबिक, पोत ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ के एक स्तंभ से टकरा गया जिससे पुल ढहकर पानी में गिर गया। पोत में आग लग गई और ऐसा लगता है कि वह डूब गया है।

यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी तक फैला है जो एक महत्वपूर्ण मार्ग है और बाल्टीमोर बंदरगाह के साथ-साथ पूर्वी तट पर 9-परिवहण का केंद्र है। बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने बताया कि यह आपात स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ सामान पुल से लटक रहा है। कार्टराईट ने कहा कि आपातकालीन कर्मी 7 लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे नदी में हैं। उनके मुताबिक, कितने लोग प्रभावित हुए हैं, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें