Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024: सचिन तेंदुलकर ने Rohit Sharma को दिया ये शानदार उपहार, 200 नम्बर जर्सी की गिफ़्ट

March 28, 2024

IPL 2024: सचिन तेंदुलकर ने Rohit Sharma को दिया ये शानदार उपहार, 200 नम्बर जर्सी की गिफ़्ट

आईपीएल और मुंबई इंडियंस की बात करने पर रोहित शर्मा का नाम मुंह पर आना लाजमी है। रोहित शर्मा ने लम्बे समय तक मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है और कप्तानी भी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताबी जीत दर्ज की है, जो एक रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले मुंबई के लिए इतने मैच किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं खेले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित किस क्लास के क्रिकेटर हैं। इस मौके पर महान सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा को सम्मानित किया। सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की खास जर्सी गिफ्ट की। इसके पीछे 200 नम्बर लिखे हुए थे। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे और रोहित काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें