Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बोले, किसी को भी मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज की कमी खलेगी

March 28, 2024

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बोले, किसी को भी मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज की कमी खलेगी

चेन्नई: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने गत आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 63 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज की भरपाई करना काफी मुश्किल है। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज शमी टखने की सजर्री से उबर रहे हैं और आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

मोहित ने कहा, ‘किसी भी टीम को शमी जैसे गेंदबाज की कमी खलेगी और आप उनकी भरपाई किसी अन्य खिलाड़ी से नहीं कर सकते, लेकिन चोट पर किसी का नियंत्रण नहीं है और आपको यह देखना होगा कि इसके साथ कैसे आगे बढ़ना है।’

उन्होंने कहा कि जहां तक गुजरात टाइटंस की बात है, स्पेंसर (जॉनसन) और अजमतुल्लाह (उमरजई) का यह पहला साल है। उन्होंने अब तक काफी क्रिकेट नहीं खेला है इसलिए हमें उनके साथ धैर्य रखना चाहिए और नतीजों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें