Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने नन्ही परी की पहली तस्वीर की शेयर, देखें फोटो

March 28, 2024

CM Mann ने नन्ही परी की पहली तस्वीर की शेयर, देखें फोटो

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया हैं। खुद ट्वीट कर जानकारी दी हैं। कल रात डाॅ. गुरप्रीत कौर काे अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने बच्ची की पहली तस्वीर आने सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट की हैं।

सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।

बता दें, सीएम मान की शादी डाॅ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें