Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैट्रोल पंप डीलर एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान ढींगरा के नेतृत्व में DC से की मुलाकात

March 29, 2024

पैट्रोल पंप डीलर एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान ढींगरा के नेतृत्व में DC से की मुलाकात

अमृतसर: पैट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान जोगिंदर पाल ढींगरा के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी से उनके कार्यालय में मिला और उनको एक मांग पत्र दिया। इस मौके पर ढींगरा ने कहा कि जब भी चुनाव आतेa हैं तब कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से पैट्रोल पंप का कैश लेकर आने-जाने में डीलरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैट्रोल पंप डीलर लाइसैंस धारकों को इसमें छूट मिलनी चाहिए। पैट्रोल पंप लाइसैंस धारकों को असला जमा करवाने से भी छूट दी जानी चाहिए ताकि वह कैश लेकर आने-जाने में अपनी सुरक्षा कर सके। डीसी थोरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को आगे तक पहुंचाकर उनका हल करवाने का प्रयास करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में अजय पाल रंधावा, कुलतार सिंह, अमृतपाल सिंह, परमजीत बत्ना, विनोद शर्मा, गुरविंदर सिंह व अशोक बहल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें