Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 30 मार्च, 2024ः जानें इन राशि वाले को आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा

March 30, 2024

आज का राशिफल 30 मार्च, 2024ः जानें इन राशि वाले को आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा

मेष
आज दोपहर बाद स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने विचारों को लोगों से साझा न करें।

वृष
आज भविष्य की योजना बना सकते हैं। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आप किसी गंभीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन
आज चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेंगे। किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनाएं। आपकी भूमिका समन्वय करने वाले व्यक्ति के रूप में होगी।

कर्क
आज मन में विरक्ति का भाव रहेगा। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुराना रोग उभरने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ नुकसान की आशंका है। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें।

सिंह
आज मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में बदलाव करने के प्रयास उचित नहीं है। अपरिचित जनों पर ज्यादा भरोसा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें।

कन्या
आज आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी। व्यवसाय में नए साझेदार बन सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती हैं। आपको कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है।

तुला
आज विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें। लोग आपके अधिकारों पर प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं। धन के उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक
आज नई तकनीक का प्रयोग सीखना उचित होगा। परोपकार के कार्यों में आप भाग लेंगे। विवेक पूर्ण लेने से आपको करियर में उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें।

धनु
आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर मन दुखी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं।

मकर
आज नए बिजनेस अनुबंध आपको प्राप्त होने की संभावना है। लोग गंभीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं। मन में बेचैनी का भाव रहेगा,लेकिन आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर काफी संवेदनशील हो सकते हैं।

कुंभ
आज परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। नई तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। भावनाओं के बहकर निर्णय न लें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन
आज व्यापार के लिए आपको उधार धन लेना पड़ सकता है। संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी का भाव हो सकता है। खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिए। सेहत से जुड़े हुए मामलों में धन खर्च करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें