
Horoscope today 15 Nov 2026: मेष – संकल्प विकल्प की स्थिति, एकाग्रता का अभाव, व्यवहार में लापरवाही से नुकसान, जोखिम से हानि, दूसरों के झूठे आश्वासन, अपनी प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित।
वृषभ
साहसिक प्रयास प्रगति पर, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क, आपसी सलाह से कामयाबी, भौतिक सुख सुविधा प्राप्त।
मिथुन
दिन मान प्रतिकूल, कार्यों में गतिरोध, व्यापारिक पक्ष को लेकर चिंतित, राजकीय पक्ष से असहयोग, आय में न्यूनता, चोट-चपेट की आशंका, अकारण भ्रमण भी।
कर्क
व्यवसाय में विस्तार की योजना फलीभूत, वैमनस्यता का समापन, व्यक्तित्व का विकास, आय के नवीन स्त्रोत, आवागमन में अनुकूलता, आहार-विहार में नवीनता, यात्रा सफल।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय, भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए 2 बदलाव
सिंह
कठिनाइयों का निवारण, बुद्धि विवेक से कई समस्याएं हल होंगी, परिवार में हर्षोल्लास, दूसरों के आश्वासन से राहत, सुसमाचार की प्राप्ति से मन में प्रसन्नता, अध्यवसाय की ओर रूझान।
कन्या
पूंजी का प्रतिफल प्राप्त, आशानुकूल नौकरी में पदोन्नति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, परोपकार की भावना जागृत, निजी जिंदगी में नवीन उपलब्धि हासिल होने की ओर।
तुला
भाग्योन्नति के नवीन आयाम, विवादास्पद मसला हल, प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता, पारिवारिक सौहार्द, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।
वृश्चिक
आत्मविश्वास का अभाव, विचारित कार्य अधूरे, विरोधियों का वर्चस्व, धनहानि, यात्रा में बाधा, जीवन साथी से असहयोग, ऋण भुगतान की चिंता रहेगी, तनाव के चलते मन व्यथित।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 15 Nov 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
धनु
बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता, शत्रु परास्त, कर्ज की अदायगी समय पर, मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर, अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।
मकर
परिश्रम के अनुरूप सफलता प्राप्त, नवसंपर्क उपयोगी, पुरातन विवाद समापन की ओर, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, बुद्धि चातुर्य से तनाव कम।
कुंभ
विचाराधीन योजना मूर्त रूप में परिणित, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील, गलतफहमी दूर, सदविचारों का उदय, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, हर्ष भी।
मीन
नवयोजना के प्रति रूचि जागृत, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, भोग विलासिता की ओर रुझान, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग।