Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यावरण पर वैश्विक चर्चा स्थानीय स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों से सर्मिथत नहीं : Jairam Ramesh

March 30, 2024

पर्यावरण पर वैश्विक चर्चा स्थानीय स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों से सर्मिथत नहीं : Jairam Ramesh

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलताओं को शनिवार को सूचीबद्ध किया और दावा किया कि इसकी वैश्विक चर्चा स्थानीय स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों से सर्मिथत नहीं है। इसने कहा कि जब ‘इंडिया’ गठबंधन ‘‘जून में सत्ता संभालेगा’’ तो वर्तमान शासन के प्रतिगामी कदमों को वापस लिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पिछले 10 साल न केवल भारत के लोगों और लोकतंत्र के लिए, बल्कि पर्यावरण और उस पर निर्भर रहने वालों के लिए विनाशकारी रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, कि प्रधानमंत्री, जिन्होंने कहा था कि जलवायु नहीं बदल रही है, हम बदल रहे हैं ने भारत में पर्यावरण के लिए संरक्षण को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर दिया है। रमेश ने दावा किया कि मुख्य रूप से अपनाया जाने वाला तरीका स्थानीय समुदायों से जंगलों पर उनके किसी भी अधिकार को छीनना और वन भूमि को मोदी सरकार की सांठगांठ वाले कॉर्पोरेट मित्रों को सौंपने को आसान बनाना है। उन्होंने पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर मोदी सरकार की 10 ‘‘विफलताओं’’ को सूचीबद्ध किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें