Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पॉ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाएं व तीन पुरुष गिरफ्तार

March 31, 2024

स्पॉ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाएं व तीन पुरुष गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात नैनीताल रोड पर स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक स्पॉ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से तीन महिलाओं सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला।

नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पॉ सेंटरों की चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पॉ सेंटरों पर पहुंची, तो खलबली मच गई।

नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पॉ सेंटर में चेकिंग के दौरान टीम को तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालात में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ- साथ टीम ने स्पॉ सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें