Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों को ‘उत्कल दिवस’ पर बधाई दी

April 1, 2024

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों को ‘उत्कल दिवस’ पर बधाई दी

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सोमवार को उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी। एक अप्रैल 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया। इस राज्य के लोगों ने ओडिशा और देश के विकास में अहम योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सभी को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमें ओडिशा और उसके गतिशील लोगों की समृद्ध संस्कृति और विरासत की याद दिलाता है। उन्होंने कहा, राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में समृद्ध योगदान दिया है। मैं ओडिशा के लोगों की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने भी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ओडिशा दिवस के इस शुभ अवसर पर ओडिशा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मैं सभी से ओडिशा को एक समृद्ध और विकसित ओडिशा में बदलने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान करता हूं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर कहा, ह्ल ओडिशा हर क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास लिख रहा है। प्रत्येक ओडिया की प्रतिबद्धता के कारण ओडिशा समृद्ध हुआ है। परिवर्तन के इस युग को ध्यान में रखते हुए, विकसित ओडिशा बनाने का विचार ओडिया का विचार है। उन्होंने कहा, ओडिशा दिवस पर, आइए, हम अपनी अस्मिता और स्वाभिमान को मजबूत करें और विकसित ओडिशा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें