Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus ने नए शो ‘मीठा खट्ठा प्यार हमारा’ की घोषणा की

April 3, 2024

Star Plus ने नए शो ‘मीठा खट्ठा प्यार हमारा’ की घोषणा की

मुंबई : स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटैंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है। चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है।

इनमें अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, और बातें कुछ अनकही सी शामिल हैं, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं। अब अपने नए सफर के साथ अपने इस सिलसिले को जारी रखते हुए स्टार प्लस ने अंजाने रास्ते पर कदम रखा है। स्टार प्लस अपने नए शो मीठा खट्ठा प्यार हमारा जिसमें बतौर लीड अविनाश मिश्रा और आर्ची सचदेवा नजर आने वाले हैं।

पुणे के बैकड्रॉप पर यह कहानी सेट है, जिसमें एक लड़की साजिरी (प्रेरणा सिंह) की कहानी है, जो दोस्ती के लायक है, भरोसेमन्द है, और हमेशा ही सब की बाते मानती है। यह शो साजिरी और शिवम (अविनाश मिश्रा) के रिश्तों की गहराईयों और टकरावों पर भी फॉक्स करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें