Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में महिला का फोन चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

April 3, 2024

गुरदासपुर में महिला का फोन चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

गुरदासपुर में हर दिन कहीं न कहीं डकैती और चोरियां हो रही हैं, जिससे गुरदासपुर के लोग काफी परेशान हैं। ऐसा ही मामला आज गुरदासपुर के पुराना बाजार निवासी ममता पत्नी शशीपाल ने बताया कि वह प्रेम नगर रोड पर अपनी दुकान से वापस घर जा रही थी और पीछे से आए मोटरसाइकिल पर सवार तीन चोरों ने इस महिला का फोन चुराने की कोशिश की और भागने लगे, लेकिन एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसे थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहां पकड़े गये चोर द्वारा बताया गया कि हम तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और इस महिला से फोन छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने मुझे पकड़ लिया और बाकि दोनों लुटेरे मौके से भाग निकले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें