Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक के सभी बूथ प्रभारियों की भाजपा प्रदेश महामंत्री ने ली बैठक

April 4, 2024

शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक के सभी बूथ प्रभारियों की भाजपा प्रदेश महामंत्री ने ली बैठक

चंडीगढ़: भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में भले चंडीगढ़ सीट भाजपा के खाते में दी जा रही है, मगर कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के प्रति मेहनत से जुटें और ऐतिहासिक जीत के लिए काम करते रहें। भाजपा प्रदेश महामंत्री शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक में सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सीट को एनडीए के खाते में बताया जा रहा है।

इससे कई कार्यकर्ता काफी खुश हैं,लेकिन उन्हें इस खुशी के साथ पूरे उत्साह से चुनावी गतिविधियों में पूरी रणनीति के साथ काम करना होगा।बेशक देश की जनता भाजपा को 400 पार का मन बना चुकी है,लेकिन सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और यह प्रक्रिया चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिन तक जारी रखें। भाजपा प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ने बैठक के दौरान चंडीगढ़ में हर मोदी घर घर ध्वज अभियान की रिपोर्ट भी ली।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस तक यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों से फीडबैक ली और भाजपा के स्थापना दिवस और बाबा साहब डा.बीआर अंबेडकर जयंती की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जगतार जग्गा,जिलाध्यक्ष दलीप कुमार सोनू,महामंत्री स्वराज उपाध्याय,महामंत्री बलविंदर शर्मा,मंडल प्रधान गुरमीत सिंह,किसान मोर्चा के नेता हरमेश गुर्जर और सरपंच राकेश शर्मा एवं बूथ समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें