Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा: अनाथालय में लगी आग, 16 बच्चे और तीन केयरटेकर को दमकल विभाग ने सकुशल निकाला

April 6, 2024

नोएडा: अनाथालय में लगी आग, 16 बच्चे और तीन केयरटेकर को दमकल विभाग ने सकुशल निकाला

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 26 के सी- ब्लॉक स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे 16 बच्चों (उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक) तथा तीन केयरटेकर को सकुशल भवन से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें