Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दलित व अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ कार्य कर रही है भाजपा सरकार-जितेंद्र पाल मल्होत्रा

April 8, 2024

दलित व अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ कार्य कर रही है भाजपा सरकार-जितेंद्र पाल मल्होत्रा

चंडीगढ़: भाजपा एससी मोर्चा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बाबा साहेब डा.अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पण के बाद शुरु हुआ। चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम् में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल शिरकत की।उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है,जिसने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जी के जीवन से संबंधित स्थलों को पंच तीर्थ नामकरण करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के काम किया है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि दलित व गरीब समाज के उत्थान के लिए वर्तमान सरकार वचनबद्ध है और बाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए जम्मू कश्मीर में अनुबंधित धारा 370 हटाकर इस समाज के भविष्योत्थान का सार्थक कार्य किया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सदैव दलित व अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ कार्य कर रही है, जिससे दलित समाज गौरवान्वित हो रहा है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अमित खैरवाल ने की और उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित व देशहित प्रधानमंत्री है, जो विश्व में भारत का विशेष पहचान बनाने में लगे हुए हैं और आज भारत का नाम विश्ववियापी स्तर पर जाना जाता है कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी समीर चाकु, पार्षद मनोज सोनकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री संजय टांक, मनोज फूल सिंह, उपाध्यक्ष विक्की अटकान शेरा, रविंद्र लोहट, प्रदेश प्रवक्ता नरेश टांक- राजेंद्र मकवाना, विरेन्द्र जैदिया, सोनिया दुग्गल, रोहित टांक, मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश जन्जोत्रा, बबलू भारती, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष महामन्त्री के अतिरिक्त सैंकड़ों कि संख्या में उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें