Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में लघु और मध्यम उद्यमों का अच्छा विकास

April 9, 2024

चीन में लघु और मध्यम उद्यमों का अच्छा विकास

इस साल की पहली तिमाही में चीन में लघु और मध्यम उद्यमों का विकास सूचकांक 89.3 रहा, जो पिछले साल की चौथी तिमाही की तुलना में 0.2 प्रतिशत अधिक है। चीनी लघु और मध्यम उद्यम संघ ने 9 अप्रैल को इसकी जानकारी दी।

सर्वेक्षण से पता चला कि वसंत त्योहार के बाद लघु और मध्यम उद्यमों ने काम और उत्पाद बहाल किया। मार्च के अंत तक उत्पाद बहाल करने वाले उद्यमों की संख्या फरवरी से 15 फीसदी ज्यादा रही। वहीं, दो सत्र के बाद आर्थिक वृद्धि बढ़ाने और लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सिलसिलेवार नीतियां लागू की गयीं। इससे उद्यमों का विश्वास मजबूत हुआ।

बताया जाता है कि पहली तिमाही में विकास सूचकांक के विभिन्न उप-सूचकांक पूरी तरह उन्नत हुए। बाजार सूचकांक और पूंजी सूचकांक दोनों 0.3 प्रतिशत अधिक रहे, जिनकी बढ़ोतरी सबसे अधिक है। इससे जाहिर है कि लघु और मध्यम उद्यमों की बाज़ार की अपेक्षा और वित्तपोषण की स्थिति में बड़ा सुधार आया है।

सर्वेक्षण से पता चला कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के आठ मुख्य व्यवसायों में से पांच व्यवसायों के घरेलू ऑर्डर सूचकांक, पांच व्यवसायों के निवेश सूचकांक और चार व्यवसायों के बिक्री मूल्य सूचकांक में इजाफा दर्ज हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें