Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री खुड्डियां ने किसानों के साथ मीटिंग कर DC को उनकी मांगों का हल करने के दिए आदेश

April 9, 2024

मंत्री खुड्डियां ने किसानों के साथ मीटिंग कर DC को उनकी मांगों का हल करने के दिए आदेश

बठिंडा: मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे बठिंडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदार गुरमीत सिंह खुड्डियां का भी किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान उम्मीदवार के साथ पंजाब के कैबनिट मंत्री खुड्डियां ने किसानों को बैठक के लिए बुलाया व डीसी बठिंडा को फोन कर किसानों की मांगों पर विचार कर उसे हल करने की हिदायत दी। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रत्याशी खुड्डियां ने किसानों के साथ मीटिंग कर उनकी मांगों को सुना। जिसके बाद खुड्डियां ने डीसी को फोन कर किसानों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं का हल करने के आदेश दिए। वहीं किसानों ने मंगलवार को बठिंडा के विधायक जगरूप गिल के निवास पर भी धरना लगाया था।किसानों का आरोप था कि बीते चार दिनों से चल रहे धरने के दौरान उनकी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें