Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के Pulwama में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

April 11, 2024

जम्मू-कश्मीर के Pulwama में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी का शव पुलवामा शहर से दो किमी दूर फ्रैसीपोरा गांव में मुठभेड़ स्थल पर पड़ा है। पुलिस ने कहा, कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस ने गुरुवार तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें