Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में 6 छात्रों की मौत और 20 घायल, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल हिरासत में

April 11, 2024

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में 6 छात्रों की मौत और 20 घायल, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल हिरासत में

महेंद्रगढ़: हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कनीना इलाके में गुरुवार को स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से छह बच्चों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीएल पब्लिक स्कूल में आज सार्वजनिक अवकाश था , लेकिन यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बच्चों को लेने के लिए बस भेजी गयी थी जिसमें करीब 35-40 बच्चे सवार थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में छह बच्चों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच और बचावकार्य शुरू किया। घायल बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाडी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के समय बस चालक नशे में था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घटना पर दुख जताया है। सैनी ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा “मेरी सहानुभूति उन दुःखी परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है। स्थानीय प्रशासन घायलों की मदद के लिए मौजूद है। मैं घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें