Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अमर सिंह चमकीला’ की शूटिंग में काफी मजा आया : परिणीति चोपड़ा

April 12, 2024

‘अमर सिंह चमकीला’ की शूटिंग में काफी मजा आया : परिणीति चोपड़ा

मुंबई: ‘अमर सिंह चमकीला’ में अमरजोत कौर की भूमिका निभाने वाली एक्ज़्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने निर्देशक इम्तियाज अली के मार्गदर्शन में फिल्म की शूटिंग के दौरान की गई मस्ती के बारे में खुलकर बात की। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में ‘अमर सिंह चमकीला’ की टीम दिलजीत दोसांझ, परिणीति और इम्तियाज नजर आए।

अमरजोत की भूमिका निभाने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, ‘इम्तियाज ने मुझे परांठे खिलाए, उनके साथ इस फिल्म की शूटिंग में मुझे जितना मजा आया, मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी और फिल्म में इतना मजा आएगा।’किरदार को लेकर बात करते हुए 35 वर्षीय एक्ज़्ट्रेस ने कहा,

’बायोपिक में खुद की तरह दिखने में कोई मजा नहीं है। मैंने तुरंत 15 किलो वजन बढ़ाया। मैं अमरजोत की तरह दिखना चाहती थी। उन्ज़्होंने अपनी गर्भावस्था के दौरान शो किया था और मुझे वह भूमिका निभानी थी।’ यह फिल्म पंजाब के रॉकस्टार और अपने समय में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले कलाकार अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी पेश करती है, जिन्हें अक्सर ‘पंजाब का एल्विस प्रेस्ली’ कहा जाता था।

फिल्म दर्शकों को पंजाब के लोक संगीत की जीवंत और लयबद्ध दुनिया तक ले जाने का वादा करती है, जहां कभी चमकीला की आवाज गूंजती थी। मोहित चौधरी, सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी, सारेगामा और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मति, यह फिल्ज़्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें