Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आठ करोड़ घरों तक पहुंचा रही है कांग्रेस ‘पांच न्याय 25 गारंटी’

April 12, 2024

आठ करोड़ घरों तक पहुंचा रही है कांग्रेस ‘पांच न्याय 25 गारंटी’

नयी दिल्ली: कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज चुनावी घोषणापत्र ‘पांच न्याय 25 गारंटी’ की आठ करोड़ प्रतियां घर-घर तक पहुंचा रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘ पांच न्याय 25 गारंटी’ घोषणा पत्र का वितरण आठ करोड़ घरों तक किया जा रहा है। इसके अलावा एक करोड़ नागरिकों को यह दस्तावेज डिजीटली वितरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा “ घर-घर वितरित की जा रही आठ करोड़ प्रतियों के अलावा कांग्रेस पार्टी ने देश भर में कम से कम एक करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से भी अपनी ‘पांच न्याय 25 गारंटी’ को भेजा है।” रमेश ने कहा कि देश में कांग्रेस की पांच न्याय 25 गारंटी का जबरदस्त स्वागत हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी तक चुनावी घोषणा पत्र के लिए मात्र एक समिति का गठन कर पायी जबकि कांग्रेस अपनी गारंटी के साथ अंतिम मतदाता तक पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “ हमें जो रिस्पांस मिला है वह अभूतपूर्व है। ऐसे समय में जब भाजपा ने अभी तक सिर्फ़ एक घोषणापत्र समिति का गठन किया है, हम अपनी गारंटी के साथ अंतिम मतदाता तक पहुंच रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें