Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस जगह मिलेंगे सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स…80 प्रतिशत तक मिल रही छूट, बिना देर किए जल्द उठाए फायदा

April 14, 2024

इस जगह मिलेंगे सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स…80 प्रतिशत तक मिल रही छूट, बिना देर किए जल्द उठाए फायदा

 

नई दिल्ली: अमेज़न पर आए दिन एक नई सेल देखने को मिलती है। इस बार अमेज़न पर मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स डेज की सेल लगी है। जिस पर भारी छूट भी है। बिना किसी देर के इस सेल का फायदा उठा ले। 18 अप्रैल को ये सेल खत्म हो जाएंगी इसी के साथ ही आप इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, इन प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

वहीं,SBI क्रेडिट कार्ड, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड और J&K बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहक अतिरिक्त छूट का भी फायदा ले सकते हैं। इस सेल में आपको हेडफोन्स ,लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच, कैमरा और दूसरे प्रोडक्ट्स को बेहद सस्ते में खरीद पाएंगे। सेल होने के बाद भी कार्ड्स के जरिए ग्राहक 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।

फ़िलहाल HDFC बैंक कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही कुछ डील्स की बात करें तो सेल में ग्राहक HP Victus gaming laptop को अभी 88,646 रुपये की जगह 68,900 रुपये में मिल सकती है । ये लैपटॉप Intel Core i5 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ आता है।

वहीं, Asus TUF F17 गेमिंग लैपटॉप को 77,990 रुपये की जगह 49,990 रुपये में ग्राहक खरीद पाएंगे। ये 11th Gen Intel Core i5 CPU और RTX 2050 GPU के साथ आता है। इसके साथ ही इसी तरह 12th Gen Intel Core i5 CPU के साथ आने वाले HP 15s को 68,223 रुपये की जगह अभी 53,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPad Air (5th generation) को सेल में 59,900 रुपये की जगह 53,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सेल में Samsung Galaxy Tab S6 Lite की बिक्री 30,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में की जा रही है। ग्राहक 45,000 रुपये में लॉन्च हुए GoPro Hero 12 को अभी सेल में 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह Xiaomi के Mi 360 Home Security Camera 2K की बिक्री 4,999 रुपये की जगह अभी 2,999 रुपये में की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें