Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी महजबीन ने दिया नन्हीं परी को जन्म

May 2, 2026

पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी महजबीन ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Munawar Faruqui: स्टैंडअप कॉमेडियन और मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को बताया कि उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुनव्वर फारूकी बने फिर पिता, घर आई नन्हीं परी

मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें मां और नन्हीं परी की हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि, उन्होंने दोनों का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया। पोस्ट में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके घर एक नन्हीं सी खुशी आई है और उन्होंने बेटी का नाम भी साझा किया। साथ ही उन्होंने सभी से दुआओं में याद रखने की अपील की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। वरुण धवन, जन्नत जुबैर, ओरहान अवतरामानी और दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में लगातार प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 जीतने के कुछ समय बाद ही मुनव्वर ने मेहजबीन से शादी की थी। यह शादी काफी निजी रही और बाद में उन्होंने खुद इसके बारे में खुलकर बात की। यह दोनों की दूसरी शादी है। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा है, जबकि महजबीन की भी एक बेटी है। अब इस नन्हीं सदस्य के आने से उनका परिवार और भी खुशहाल हो गया है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें