Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान ने इजरायल पर 185 ड्रोन और 146 मिसाइलो से किया हमला

April 14, 2024

ईरान ने इजरायल पर 185 ड्रोन और 146 मिसाइलो से किया हमला

यरूशलम: ईरान ने इजरायल पर 185 ड्रोन, 36 क्रूज मिसाइलें और 110 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं। जिनमें इराक और यमन भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो इजरायली अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शनिवार की रात एक अप्रैल को दमिश्क में ईरानी दूतावास से सटे कांसुलर एनेक्सी भवन पर इजरायल के हवाई हमले के जवाब में इजरायल पर एक बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया। इज़रायली हमले एक इमारत को नष्ट हो गयी और दो जनरलों सहित आईआरजीसी के सात सदस्य मारे गये थे। इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प लिया था।

इज़रायली मीडिया ने रविवार को बताया कि इज़रायल ने ईरान द्वारा दागे गए 99 प्रतिशत ड्रोन और मिसाइलों को रोक लिया है और निर्णायक प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाद में कहा कि वाशिंगटन ने आने वाले लगभग सभी ड्रोन और मिसाइलों को गिराने में इज़रायल की मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें