Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल ने सिल्वर जुबली पूरी कर रचा इतिहास

April 14, 2024

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल ने सिल्वर जुबली पूरी कर रचा इतिहास

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल ने सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है।

विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी 12वीं फेल अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा, मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है।

फिल्म 12 वीं फेल के पहले वर्ष 2001 में प्रदर्शित सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा ने सिल्वर जुबली मनायी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें