Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूल तोड़ने को लेकर सात लोगों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

April 14, 2024

फूल तोड़ने को लेकर सात लोगों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

यमुनानगर: मॉडल कॉलोनी के पार्कमें सैर पर गए 70 वर्षीय बुजुर्ग के फूल तोड़ने पर सात लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में बुजुर्ग को काफी चोट लगी। उनके बेटों ने उनको आरोपियों से बचाया। थाना सिटी यमुनानगर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मॉडल कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बालेश्वर सिंह ने बताया कि वह शुगर व हार्ट का मरीज है। प्रतिदिन प्रात: घर के सामने बने पार्क में सैर के लिए प्रति रोज अक्सर जाते हंै। उन्होंने बताया कि गत दिवस वह पार्क में सैर करने गये थे। जब वापिस चलने लगा तो सार्वजनिक पार्क से मैंने एक फूल नवरात्ने की वजह से ले लिया। घर के लिए चलने लगा।

उसने पार्क में प्रवेश कर अचानक उनके हाथ से फूल छीन कर जमीन पर फेंक दिया। उनको कहा आगे से इस पार्क में प्रवेश नहीं करना। उसको कहा कि उनकी उम्र का तो लिहाज कीजिए। बड़ों से बात करने का सलीका करना होना चाहिए। फिर भी उनको पार्क से बाहर जाने के लिए बल प्रयोग कर धक्के मारने लगे। उनके विरोध में उनसे बीच हाथापाई करने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी की, मगर सामने मकान का लाभ लेकर उसके दोनों लडके सौरव सौंधी ने अज्ञात के साथ, उसका एक भाई, उसके दो नौकर नीटू बाली, काकू बाली, पड़ोसी मकान जुंबर का दामाद करीब सात लोगों ने मिलकर उनको पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनके दो पुत्न और अन्य लोगों ने आकर उनकी जान बचाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें