Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delaware के जनप्रतिनिधियों ने बैसाखी के मौके पर किया भांगड़ा

April 15, 2024

Delaware के जनप्रतिनिधियों ने बैसाखी के मौके पर किया भांगड़ा

न्यू कैसलः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के गृह राज्य डेलावेयर के सात जनप्रतिनिधियों के एक समूह ने बैसाखी पर्व के मौके पर सिख समुदाय के साथ जुड़कर भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। सभी जनप्रतिनिधि परंपरागत पंजाबी पोशाक पहनकर आए थे। इस समूह में डेलावेयर सीनेट में बहुमत दल के नेता ब्रायन टाउनसेंड, सीनेट बहुमत दल की सचेतक एलिजाबेथ लॉकमैन, सीनेटर स्टेफनी हांसेन, सीनेटर लॉरा स्टुरगियोन और राज्य प्रतिनिध पॉल बॉमबैश, शैरी डोर्सी वॉकर और सॉफी फिलिप्स शामिल थीं।

एक जनप्रतिनिधि के सहयोगी भी इस प्रस्तुति में समूह का हिस्सा बने। टाउनसेंड ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के समूह ने भांगड़ा प्रशिक्षक भारतीय अमेरिकी विश्वास सिंह सोढ़ी से दो महीने करीब 30 घंटों तक नृत्य सीखा था। उन्होंने कहा, कि हमने करीब दो महीने में 30 घंटे तक अभ्यास किया था। हम आठ लोग थे। हमने साथ मिलकर जितना हो सकता था अभ्यास किया और हमारे पास विश्वास सिंह जैसे एक बेहद शानदार कोच थे।

जनप्रतिनिधियों द्वारा पहनी गयी पोशाक भारत में सिली गयी थी और वहीं से मंगवाई गई थी। टाउनसेंड ने प्रस्तुति के बाद बताया, कि हमें इस बात की खुशी है कि (भांगड़ा करते वक्त) हममें से कोई भी नहीं गिरा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें