Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का भरमौर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा

April 16, 2024

मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का भरमौर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा

भरमौर: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत मैहला व भरमौर में जनसभाओं को संबोधित किया इसके अलावा वो धरवाला, दुनाली, गैहरा दुर्गेठी खडामुख में भी सडक मार्ग पर लोगों से मिली भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंगना रनौत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जालपा माता मंदिर में शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने कंगना का औपचारिक स्वागत किया। विधायक डॉक्टर जनक राज ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने केवल लोगों को केबल गुमराह करने का ही कार्य किया है। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में आज भी दर्जनों गांव सड़क सुविधा से महरूम हैं। बच्चों को न केवल पढ़ाई करने के लिए मीलों सफर पैदल तय करना पड़ता है। बल्कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर उपचार न मिलने के कारण जान से हाथ भी धोना पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एक बार भी भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का दर्द जाने का प्रयास नहीं किया। आपदा में भी सांसद को भरमौर की याद नहीं आई। डॉक्टर जनक राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार की राजनीति में आज दिन तक फंसी हुई है। केवल राज परिवार के सदस्यों को ही चुनावी मैदान में उतरा जा रहा है।

भरमौर पंहुचने पर कंगना रनौत का गर्मजोशी से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया जिसके बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भरमौर भाजपा के पदाधिकारी भरमौर भाजपा विधायक डॉ जनक राज व मंडी क्षेत्र संसदीय प्रभारी,व जिला चंबा भाजपा पदाधिकारी,विशेष तौर पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए उन्होंने कहा आपका एक -एक वोट देश की तरक्की में विशेष योगदान देगा जिसके लिए एक बार फिर से यस्सवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें