Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dell Technologies ने एआई लैपटॉप और मोबाइल वर्कस्टेशन किये लाँच

April 19, 2024

Dell Technologies ने एआई लैपटॉप और मोबाइल वर्कस्टेशन किये लाँच

नयी दिल्ली: डेल टेक्नोलॉजीज ने आज भारत में आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक एआई लैपटॉप और मोबाइल वर्कस्टेशन की नयी रेंट लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी कीमत 110999 रुपये से लेकर 260699 रुपये तक है। डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया के क्लाइंट सॉल्यूशंस ग्रुप के वरिष्ठ निदेशक एवं महाप्रबंधक इंद्रजीत बेलगुंडी ने यहां इसे लाँच करते हुये कहा, “डेल वाणिज्यिक पीसी दशकों से परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं, और हमारी नवीनतम पीढ़ी के उपकरणों में एआई क्षमताओं में प्रगति से हमें मदद मिलेगी। ग्राहक के कार्यबल अपने उद्योग को एआई युग में ले जाने के लिए प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ रहे हैं। नया लेटीट्यूट और हाइब्रिड कार्य युग में व्यावसायिक पेशेवरों के लिए एआई-संवर्धित उत्पादकता और सहयोग प्रदान करता है। जैसे-जैसे एआई परिदृश्य विकसित होता है, हमारा नया वाणिज्यिक पोर्टफोलियो हमारे ग्राहकों और उनके कार्यबल को प्रदर्शन, उच्चतम सुरक्षा, पोर्टेबिलिटी और स्थिरता के साथ सशक्त बनाता है, जिससे उन्हें आधुनिक कार्य वातावरण की जटिलताओं को आत्मविश्वास और आसानी से हल करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें