Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेम विवाह के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, 2 घायल

April 22, 2024

प्रेम विवाह के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, 2 घायल

यमुनानगर: प्रेम विवाह करने की रंजिश में हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक की यमुनानगर की हनुमान कालोनी में ही चाकुओं से गोदकर मर्डर कर दिया। जिस युवती से उसने प्रेम विवाह किया उसके भाइयो ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में अभिषेक के दो साथी आकाश व अभिषेक भी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां वह उपराधीन है। वही अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मामलें में हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के डेरा बस्सी के बालाजी नगर निवासी आकाश की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बताया कि वह जीरकपुर में रिकवरी एजेंट का काम करता है। उसकी मासी का लडका चिटटा मंदिर रोड स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ रिशु ने गधौली कालोनी निवासी निशा से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से निशा के परिवार के लोग खुश नहीं थे। जिसके चलते अभिषेक व निशा इस समय पंजाब के जीरकपुर में रह रहे थे। अभिषेक भी जीरकपुर में रिकवरी एजेंट का काम करता था।

दो दिन पहले वह अपने ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित यमुनानगर की हनुमान कालोनी में आया था। रविवार की रात विदाई होने के बाद अभिषेक अपने दोस्त हनुमान कालोनी निवासी शशीकांत के साथ कॉलोनी में ही कार में बैठा हुआ था। तभी दो बाइकों पर निशा का भाई सचिन गुर्जर, चन्ना सिंह अपने साथियों आर्यन, राहुल उर्फ टिंकू, अभिषेक कुमार व अन्य के साथ आए। आरोपियो ने आते ही अभिषेक पर चाकुओं से हमला कर दिया। बीच बचाव में शशिकांत व आकाश आए तो उनको भी राड से पीटा गया। चाकुओं से वार कर घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देखकर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां पर अभिषेक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश व शशीकांत को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपराधीन है। मृतक के पास ढाई माह का बच्चा भी है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें