Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 114 अंक उछला

April 24, 2024

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 114 अंक उछला

मुंबई: इजराइल-ईरान तनाव को लेकर जारी चिंता कम होने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर धातु, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल्स समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114.49 अंक मजबूत होकर 73,852.94 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.40 अंक चढ़कर 22,402.40 अंक हो गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,956.70 अंक और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत उठकर 46,858.60 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3929 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2253 हरे जबकि 1567 लाल निशान पर बंद हुई वहीं 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियों में तेजी जबकि अन्य 20 में गिरावट रही।

बीएसई के 17 समूह मजबूत रहे। इससे धातु 2.83, कमोडिटीज 1.62, सीडी 0.16, ऊर्जा 0.69, एफएमसीजी 0.08, वित्तीय सेवाएं 0.37, हेल्थकेयर 1.03, इंडस्ट्रियल्स 1.13, यूटिलिटीज 0.49, ऑटो 0.06, बैंकिंग 0.53, कैपिटल गुड्स 0.90, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, तेल एवं गैस 0.96, पावर 0.54, रियल्टी 0.81 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.79 प्रतिशत लाभ में रहे। विदेशी बाजारों का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.57, जर्मनी का डैक्स 0.24, जापान का निक्केई 2.42, हांगकांग का हैंगसेंग 2.21, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.01 और चीन शंघाई कम्पोजिट 0.76 प्रतिशत चढ़ गया।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें