Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrolऔर Diesel के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

April 25, 2024

Petrolऔर Diesel के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

 

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 25 अप्रैल यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में अगर आप कही बाहर जा रहे है तो पहले एक आज की पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा आज के लिए पेट्रोल और डीजल।

आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 25 अप्रैल, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं। राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

यहां पेट्रोल के दाम 19 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 67 पैसे घटकर 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 63 पैसे घटकर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तामिलनाडु , तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं।

महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें