Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman के ‘हीरामंडी’ प्रीमियर में शामिल होने पर Manisha Koirala को याद आए पुराने दिन

April 25, 2024

Salman के ‘हीरामंडी’ प्रीमियर में शामिल होने पर Manisha Koirala को याद आए पुराने दिन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के प्रीमियर में सलमान खान ने हिस्सा लिया, जिसके चलते एक्ट्रेस की कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 1996 की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के एक सीन का फोटो शेयर किया।

मनीषा के पोस्ट में सलमान की दो फोटो का कोलाज बनाया गया है, पहली तस्वीर में ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के एक सीन का फोटो है, जबकि दूसरी तस्वीर में सलमान संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म प्रीमियर में शामिल होते दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा. ‘हीरामंडी, खामोशी। 1996 और 2024।‘ ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें नाना पाटेकर और सीमा बिस्वास भी थे। फिल्म में मनीषा ने एनी का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार की एकमात्र सुनने वाली सदस्य थी।

उसके परिवार में मूक-बधिर माता-पिता थे, जिनके जीवन को खुशी से भरने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं। म्यूजिक में करियर बनाने के दौरान एनी की मुलाकात राज से होती है। फिल्म में सलमान खान ने राज की भूमिका निभाई थी। संजय लीला भंसाली ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के जरिए वेब की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सीरीज में ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें