Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने वोट डालने के बाद कहा- ये हमारा अधिकार और कर्तव्य

April 26, 2024

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने वोट डालने के बाद कहा- ये हमारा अधिकार और कर्तव्य

बिहार। बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर लोकसभा सीट शामिल है। दूसरे चरण में वोटिंग के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भागलपुर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ’एक जागरूक नागरिक के रूप में वोट करना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। आज मैंने वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मैं भागलपुर के लोगों और पूरे देश में जहां जहां वोटिंग हो रही है, वहां के लोगों से अपील करती हूं, सभी लोग वोट जरूर करें।’

बता दें कि नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अपने पिता का समर्थन करते हुए वह बिहार में प्रचार-प्रसार करती नजर आईं। उन्होंने भागलपुर की सड़कों पर रोड शो किया, जिसकी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस जनता का अभिवादन और उन्हें वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करती हुई नजर आईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें