Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेग्नेंट Richa Chadha के बेबी बंप पर Rekha ने किया Kiss, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल

April 26, 2024

प्रेग्नेंट Richa Chadha के बेबी बंप पर Rekha ने किया Kiss, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री रेखा उनके बेबी बंप पर किस करती दिख रही हैं।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हीरामंडी का हाल ही में प्रीमियर रखा गया, जिसमें तमाम स्टार्स समेत रेखा भी शामिल हुईं। वायरल वीडियो में रेखा ऋचा से बात करती नजर आ रही हैं, बाद में झुकते हुए उनके बेबी बंप पर किस करती हैं।

हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार संजय लीला भंसाली का एक पीरियड ड्रामा है, जो वेब की दुनिया में उनकी पहली फिल्म है। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मनि सहगल भी हैं। यह सीरीज 1 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें