Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान समेत तीन से की लाखों की ठगी

April 26, 2024

साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान समेत तीन से की लाखों की ठगी

यमुनानगर: साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर बीएसएफ के सेवानिवृत जवान से ठगी की गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जांच की। जांच के बाद मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मॉडर्न कॉलोनी निवासी शशि कुमार मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएफ से सेवानिवृत है। अभी वह अपने गांव शेरपुर सुलखनी में खेती बाड़ी करता है। उसका साढौरा स्थित एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है।


15 फरवरी को करीब ढाई बजे उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मी बताया। आरोपी ने उसे आजीवन समय के लिए नि:शुल्क क्रैडिट कार्ड देने का झांसा दिया। लेकिन उसने क्रेडिट कार्ड लेने से मना कर फोन काट दिया। 25 मिनट बाद उसके पास खाते 50 हजार रुपए कटने का संदेश आया। इसके कुछ देर बाद फिर से 50 हजार रुपए कटने का दूसरा संदेश आया। उसने तुरंत अपने बैंक मैनेजर को फोन किया और उससे अपने खाते को जांचने के बारे में कहा। तब बैंक मैनेजर ने उसे बताया कि उनके खाते से 50-50 हजार रुपये निकालने की नौ एंट्री लगी हुई है।

उसने मैनेजर को तुरंत एंट्री रोकने को कहा। बैंक मैनेजर ने तब छह एंट्री रोक दी, लेकिन तीन एंट्री वह नहीं रोक पाए। अर्थात ठग उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल चुका था। अभी उसकी बैंक मैनेजर से बात खत्म हुई थी कि उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 50998 रुपये कटने का संदेश आया। इसके तुरंत बाद 50998-50998 रुपए निकलने के दो और संदेश आए। तीन बार में ठग ने उसके क्रैडिट कार्ड से भी 152994 रुपये निकाल लिए। उसने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाया। इसके बाद उसके मोबाइल पर फिर से उसके इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 118433 रुपये कटने के संदेश आए। उसने तुरंत यह कार्ड भी बंद करवाया।

इसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर फिर से उसके आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से चार बार में 68225 रुपये कटने का संदेश आया। शशि मेहता ने बताया कि उसने किसी को कोई ओटीपी नहीं दिया और न ही बैंक खाते के बारे में किसी को कोई जानकारी दी। फिर भी अनजान साइबर ठगों ने उसके तीन क्रेडिट कार्ड व एक बैंक खाते से 489652 रुपये निकाल लिए। इस शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें