Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लाइट में फंसी Aditi Rao Hydari ने कहा, हर दिन हम नीचे गिरते जा रहे हैं

April 27, 2024

फ्लाइट में फंसी Aditi Rao Hydari ने कहा, हर दिन हम नीचे गिरते जा रहे हैं

मुंबई: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी मुंबई में सुबह-सुबह एक फ्लाइट में फंस गई, जहां न तो कोई सीढ़ी थी और न ही कोई एयरब्रिज। उन्होंने इस स्थिति पर कहा कि हर दिन हम नीचे गिरते जा रहे हैं। अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट विंडो से उतरने के बाद एयरपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हर दिन हम नीचे गिरते जा रहे हैं! न कोई सीढ़ी और न ही कोई एयरब्रिज।

हमने 12.10 बजे ये एयरपोर्ट सर्कस देखा।‘ उन्होंने पोस्ट में विस्तारा एयरलाइंस को भी टैग किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ संजय लीला भंसाली का एक पीरियड ड्रामा है, जो वेब की दुनिया में उनकी पहली फिल्म है। इसमें ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख और शर्मनि सहगल भी हैं। ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ सीरीज 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें