Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 बच्चों की मां ने पति से दुखी होकर की आत्महत्या

April 28, 2024

2 बच्चों की मां ने पति से दुखी होकर की आत्महत्या

अमृतसर: पति द्वारा शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने से दुखी होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। सुखविंदर सिंह निवासी गांव गदरजादा ने थाना मत्तेवाल की पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी मनदीप कौर का विवाह 10 साल पहले जतिंदर सिंह निवासी गांव कोटला सफर बटाला के साथ हुआ था। इस समय उनकी बेटी दो बच्चों की मां है। शादी के बाद से ही उनका दामाद जतिंदर सिंह अपनी मां लखविंदर कौर के साथ मिल कर उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। छोटी-छोटी बात पर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उनका दामाद नशा करने का आदि है। उनकी बेटी जब भी नशा करने से रोकती तो उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगता। कुछ दिन पहले उनकी बेटी के साथ जब मारपीट की गई तो वह मायके आ गई। काफी परेशान रह रही थी। इसी परेशानी के चलते शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उनकी बेटी की मौत हो गई। थाना मत्तेवाल की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। जतिंदर सिंह और उसकी मां लखविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें