Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दलबदलू नेताओं की कोई हैसियत नहीं होती लेकिन पार्टी कार्यकर्ता कभी नहीं बदलते: Charanjit Channi

May 2, 2024

दलबदलू नेताओं की कोई हैसियत नहीं होती लेकिन पार्टी कार्यकर्ता कभी नहीं बदलते: Charanjit Channi

फिल्लौर: जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठकें रैलियों में तब्दील हो गईं। इन कार्यकर्ता बैठकों के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर चरणजीत सिंह चन्नी को फिल्लौर से जीत दिलाने का समर्थन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गोराया और फिल्लौर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इससे पहले चन्नी श्री ऋषि कुटिया राम मंदिर, गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी माऊ साहिब और रविदास मंदिर में भी मत्था टेका। मिलन पैलेस गोराया और प्रीतम पैलेस फिल्लौर में लोगों की भारी भीड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी की जीत के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दल बदलू नेताओं की कोई हैसियत नहीं है जबकि पार्टी के कार्यकर्ता कभी नहीं बदलते। चन्नी ने कहा कि उनके पास विकास का एक मॉडल है और उन्होंने खरड़ और श्री चमकोर साहिब का विकास करके दिखाया है, जबकि अब जालंधर संसदीय क्षेत्र का चेहरा भी बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्लौर हलके की समस्याओं के बारे में लोगों ने उन्हें बताया है और पूरे हलके का विकास कराना उनकी जिम्मेदारी होगी। चन्नी ने आम आदमी पार्टी की मौजूदा पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में किसी भी पंचायत और कोशल को विकास के लिए कोई अनुदान नहीं मिला जबकि वहीं मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें दिया गया अनुदान भी सरकार ने वापस ले लिया है। जिससे राज्य के विकास में बड़ा ठहराव आ गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें