Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव ड्यूटी दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु के मामले में परिवार को मिलेंगे 30 लाख

May 3, 2024

चुनाव ड्यूटी दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु के मामले में परिवार को मिलेंगे 30 लाख

चंडीगढ़: चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों के निधन की सूरत में परिवार को राहत राशि के तहत 30 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान ¨हसक घटनाओं, बम विस्फोट या आतंकवादी घटनाओं या गोलीबारी इत्यादि के कारण मृत्यु हो जाने पर परिवारजन को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इसी प्रकार, डयूटी पर किसी अन्य कारणों से मृत्यु हो जाने पर 15 लाख रुपए, असामाजिक तत्वों के हमले के कारण कर्मचारी के स्थायी विकलांगता होने पर 15 लाख रुपए तथा शरीर के किसी अंग या आंखों की दृष्टि जाने की स्थिति में 7.5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। अग्रवाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान दी जाने वाली यह राहत राशि केंद्रीय गृह मंत्रलय या राज्य सरकार या अन्य नियोक्ता द्वारा दी जाने वाले अनुकंपा राशि से अतिरिक्त होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें