Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

17 मई से Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होगी Bahubali: Crown of Blood, देखिए जिन्दगी के कई अनजाने ट्विस्ट

May 3, 2024

17 मई से Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होगी Bahubali: Crown of Blood, देखिए जिन्दगी के कई अनजाने ट्विस्ट

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली : क्राउन ऑफ ब्लड 17 मई से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
‘बाहुबली‘, ‘बाहुबली 2’ और‘आरआरआर’जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजामौली ने अपने आगामी प्रोजेक्ट‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’एनिमेटेड सीरीज का एलान किया है।

बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का निर्माण एस.एस. राजामौली, शरद देवराजन और शोबु यार्लागड्डा ने किया है। निर्देशनजीवन जे. कांग और नवीन जॉन ने किया है। डिज़्नी हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज़्नी स्टार में कंटेन्ट के हेड गौरव बैनर्जी ने कहा, हम बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड के साथ इस मशहूर फ्रैंचाइजी की गहराइयों में जाने के लिए उत्साहित हैं। हम आज के समय में कहानी कहने की कला में एनिमेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं।

हम बाहुबली और द लेजेंड ऑफ हनुमान जैसी रोमांचक कहानियों को अपने दर्शकों के लिये पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य वयस्कों के लिये एनिमेशन जोनर को लगातार बेहतर बनाना और दर्शकों को लुभाना है। हम ग्राफिक इंडिया के साथ अपने रिश्ते को भी समृद्ध बनाना चाहते हैं। बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड के रचनाकर एवं निर्माता एस.एस. राजामौली ने कहा, बाहुबली की दुनिया बहुत बड़ी है और यह फिल्म फ्रैंचाइजी उसका सही परिचय देती है।

हालांकि अभी बहुत कुछ जानना बाकी है और ऐसे में बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड की बारी आती है। यह कहानी पहली बार बाहुबली और भल्लालदेव की जिन्दगी के कई अनजाने ट्विस्ट दिखाएगी। लंबे वक्त से भुलाया गया एक गहरा रहस्य भी उजागर होगा, जब दोनों भाई मिलकर माहिष्मती को बचाएंगे। हम बाहुबली के प्रशंसकों के लिये इस नये अध्याय की पेशकश करके बहुत खुश हैं। हम इस कहानी को एनिमेटेड फॉर्मेट में लेकर आ रहे हैं, जो बाहुबली की दुनिया का एक नया और रोमांचक नजारा देगा।

अर्का मीडियावक्र्स और मैं शरद देवराजन, डिज़्नी+ हॉटस्टार तथा ग्राफिक इंडिया के साथ मिलकर काम करके बहुत खुश हैं। हम बच्चों के अलावा भी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के लिये भारतीय एनिमेशन को नया आकार दे रहे हैं। बाहुबली’ की सफल फ्रैंचाइजी में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले प्रभास ने कहा, यह एक रोमांचक बात है कि बाहुबली के सफर के इस अनदेखे अध्याय में बाहुबली और भल्लालदेव एक-दूसरे का साथ देंगे। बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड ऐसा अध्याय है, जो इस फिल्म फ्रैंचाइजी की कहानी से पहले का है।

यह बाहु और भल्ला के जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। एस.एस. राजामौली, शरद देवराजन, डिज़्नी+ हॉटस्टार, अर्का मीडियावक्र्स और ग्राफिक इंडिया का इस एनिमेटेड फॉर्मेट में दुनिया के लिये यह कहानी लेकर आना बेहतरीन है। मैं बाहुबली की यात्रा के इस नये अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। बाहुबली फ्रैंचाइजी में भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले राणा डागुबट्टी ने कहा, ‘बाहुबली के फिल्म फ्रैंचाइज ने अपनी एक विरासत बनाई है। उस विरासत का एनिमेटेड स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट में जारी रहना रोमांचक है।

बाहुबली और भल्लालदेव के जीवन का यह नया अध्याय बाहुबली की दुनिया के कई रहस्य खोलेगा। मैं रोमांचित हूँ कि एस.एस. राजामौली, शरद देवराजन, डिज़्नी+ हॉटस्टार, अर्का मीडियावक्र्स और ग्राफिक इंडिया एनिमेटेड फॉर्मेट में बाहुबली की दुनिया का यह नया अध्याय लेकर आ रहे हैं। यह प्रशंसकों और नये दर्शकों को बाहुबली की दुनिया एक रोमांचक तरीके से दिखाएगा। बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड,17 मई से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें